सीतापुर : लघु शंका करने गए साधु पर हमला, संत समाज का पुलिस पर गंभीर आरोप
सीतापुर, अमृत विचार। लघु शंका करने गए बाबा पर दबंगों ने जान लेवा हमला कर दिया। हमले में बाबा के सिर में गंभीर चोट आई है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। साधु पर हुए हमले से संत समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना सिधौली थाना इलाके के बाडी गांव की है। बताते हैं संत अनुभव दास शिष्य महंत संतोष दास खाकी निवासी ठाकुर द्वारा कटरा स्थान बाड़ी बीती रात लगभग दो बजे लघु शंका के लिए गए थे। इस दौरान किसी ने पीछे से उनके सर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल बाबा की हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
घटना से फैला आक्रोश
अनुभव दास पर हुए जान लेवा हमले की खबर पाते ही साधु - संत लामबंद हो गए। बुधवार को खैराबाद संगत के महंत बजरंगमुनि और बनगढ महंत संतोष दास खाकी सिधौली स्थित बाड़ी पहुंच गए। संतोष दास खाकी का आरोप है कि इससे पहले भी लोग बाबा जी को परेशान कर रहे थे। जिसे लेकर थाना कोतवाली सिधौली में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने ढुलमुल रवैए से दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते बुधवार की रात बाबा पर हमला कर दिया गया।
अनुभव दास ने बताया कि महंत बनने के बाद उन्होंने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे दूसरे समुदाय के लोग उनसे काफी नाराज़ रहते थे। इसके अलावा पिसावा थाना क्षेत्र के साकिर और सलमान उनको फोन पर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं इस बाबत में उनके द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर मंत्री जयवीर सिंह के स्कॉर्ट की गाड़ी का कटा चालान
