Kanpur News : सरकारी गाड़ी से सैर कर रहे अधिकारी, नगर आयुक्त बोले- वेतन क्यों न काटा जाएं, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सरकारी गाड़ी से अधिकारी से सैर कर रहे।

कानपुर में सरकारी गाड़ी से अधिकारी से सैर कर रहे। इस पर नोटिस दिया गया है। इसके साथ तीन दिनों में जवाब भी मांगा है, और कहा है कि क्यों न वेतन से बिलों की भरपाई की जाए।

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारी सरकारी गाड़ियों का निजी उपयोग कर रहे हैं। स्वीकृत दूरी से ज्यादा गाड़ियां चलाने से अधिकारियों की चोरी पकड़ी गई है। विभाग में अनुबंधित गाड़ियों का बिल पहुंचा तो यह बात सामने आई है। जिसके बाद नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने सख्ती दिखाते हुए सात अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ तीन दिनों में जवाब भी मांगा है, और कहा है कि क्यों न वेतन से बिलों की भरपाई की जाए।   

नगर निगम में मेसर्स ज्योति टैवेल्स के माध्यम से हल्के वाहनों को किराये के आधार पर लगाया गया है। कंपनी ने एक जून से 30 जून तक एक महीने का बिल भेजा तो सामने आया कि स्वीकृत दूरी से कई सौ किलो मीटर गाड़ियां ज्यादा चली हैं।

आवश्यकता से अधिक वाहनों का प्रयोग करने पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या रानी,  सहायक नगर आयुक्त अनवर हुसैन, कर निर्धारण अधिकारी पुष्पा राठौर,  कर निर्धारण अधिकारी राजेश गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता अतुल पाण्डेय, नक्शा अधीक्षक मुकेश अग्निहोत्री और कर अधीक्षक साजिद अली को नगर आयुक्त ने नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।  

इसमें सबसे ज्यादा सहायक नगर आयुक्त अनवर हुसैन ने गाड़ी का इस्तेमाल कराई है। अनवर हुसैन को  1500 किमी. तक एक महीने में गाड़ी चलाने की स्वीकृति दी गई है। लेकिन उन्होंने कुल 2814 किमी. तक गाड़ी एक महा में चलाई है।

नगर आयुक्त गाड़ियों की दूरी देखकर हैरान

नगर आयुक्त ने बताया कि परीक्षण के बाद नगर निगम के सभी अधिकारियों को वाहन का उपयोग करने को लेकर अलग-अलग स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा कि इतनी अधिक दूरी में वाहन के उपयोग से यह प्रतीत होता है कि, अधिकारियों ने सरकारी वाहनों का उपयोग अपने निजी कार्य के लिए किया है, जो गलत हैं। 

इस तरह से गाड़ियों को किया उपयोग

अधिकारी        पदनाम        स्वीकृत दूरी (किमी.)    अधिक चलाई 

अतुल पाण्डेय    अधिशाषी अभियंता जोन-3    3000            658
पुष्पा राठौर    जोनल अधिकारी जोन-4        1500            300
डॉ. संध्या रानी    मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी    3000            407
अनवर हुसैन    सहायक नगर आयुक्त        1500            1314
मुकेश अग्निहोत्री    नक्शा अधीक्षक            1500            829
राजेश गुप्ता     जोनल अधिकारी जोन-1    1500            567
साजिद अली    कर अधीक्षक जोन-1        1500            110

संबंधित समाचार