नूंह हिंसा : पथराव की घटना पर बहराइच में विहिप और बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। हरियाणा में कावड़ यात्रा पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव और आगजनी को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में नाराजगी है। सभी ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया इसके बाद ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

हरियाणा के मेवात के नूह में आयोजित कावड़ यात्रा पर दो दिन पूर्व उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद सभी ने आग लगाते हुए फायरिंग भी की थी। घटना में दो होमगार्ड समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई तीर्थयात्री भी घायल हो चुके हैं। इसको लेकर जिले के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बुधवार को संयोजक गौरव गुप्ता और विहिप जिलाध्यक्ष तरुण कुमार सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए। सभी ने हरियाणा की घटना को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति हरियाणा सरकार को निर्देश दें जिससे इन उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो सके। साथ ही प्राइवेट और सरकारी नुकसान की भरपाई भी इन्हीं के द्वारा कराई जाए। 

बजरंग दल के जिला संयोजक ने कहा कि आए दिन देश के किसी ना किसी हिस्से में मौसम सेट समाज की ओर से किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम पर पथराव किया जा रहा है, यह सरकार और समाज के लोगों के लिए सोचने का विषय है। सभी ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ राकेश दुबे, प्रांत सह समरसता प्रमुख राजकुमार सोनी, अजय सिंह, दीपक श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, बृज किशोर शुक्ला, शिवम सैनी, मानस तिवारी, अमर शुक्ला, शशि भूषण त्रिपाठी, पंकज रस्तोगी, पवन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -वाराणसी : काशी के घाटों पर पर्यटकों को नहीं लगेगी धूप, 100 करोड़ से लगेगा शेड

संबंधित समाचार