हरदोई में ट्रेन के आगे कूदा छात्र, जांच में जुटी पुलिस   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बालामऊ जंक्शन की सीतापुर रेलवे लाइन पर हुआ हादसा

हरदोई, अमृत विचार। किसी घरेलू बात से नाराज़ एक सातवीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की रात को बालामऊ जंक्शन के सीतापुर रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे के बाद से वहां हड़कंप मच गया।

बताया गया है कि कछौना कोतवाली नरपति खेड़ा मजरा गाजू निवासी राजेश पाल के 16 वर्षीय पुत्र आकाश सातवीं का छात्र था,मंगलवार की रात किसी घरेलू बात से नाराज़ हो कर अपने घर से चला आया और सीतापुर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। उस बीच वह उधर से निकल रही ट्रेन के आगे कूद पड़ा। इस तरह उसकी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। 

आकाश किस घरेलू बात से इतना नाराज़ हुआ, जिसने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया ? इस सवाल का किसी के पास कोई जवाब नहीं है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -आरोप : कई बार छुट्टी लेकर सेना के जवान ने दिया प्रार्थना पत्र फिर भी SDM ने लगा दी गलत रिपोर्ट

संबंधित समाचार