बरेली: कांवड़ियों के झुंड में घुसकर फायरिंग वाले दूसरे राज्य में भागे, दबिश दे रही हैं पुलिस टीमें
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। जोगीनवादा में रविवार को कांवड़ियों के झुंड में घुसकर फायरिंग करके माहौल खराब करने वाले दोनों आरोपी दूसरे राज्य में भाग गए हैं। अफसरों के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस टीमें अब तक 10 से ज्यादा संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी हैं। इसके साथ धरना देने और पथराव करने वालों को भी तेजी से चिह्नित किया जा रहा है।
अब तक दर्जन भर ज्यादा संदिग्ध लोगों की पहचान करने का दावा किया गया है। इस बीच मंगलवार को गिरफ्तार किए गए जोगीनवादा के शाहिद और यादिर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन पर 23 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान मस्जिद पर चूना पड़ने के बाद कांवड़ियों पर पथराव करने का आरोप है, हालांकि दोनों के परिवार के लोग उन्हें निर्दोष बता रहे हैं।
नए इंस्पेक्टर दोनों पक्षों से बातचीत में जुटे
जोगीनवादा में दो बार बवाल के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम को थाना बारादरी में तैनाती दी गई थी। आदेश के बाद रात तीन बजे उन्होंने थाना का चार्ज संभाला था। माना जा रहा है कि आने वाला रविवार उनके लिए भी चुनौती साबित होगा। थाने की कमान संभालने के बाद उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों के साथ अलग-अलग बैठक कर बातचीत शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: बैक में है जरूरी काम तो फटाफट निपटा लें, इस महीने आठ दिन रहेंगे बंद
