संभल: दस दिन में दूसरी बार कटी छात्रा की चोटी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र में कक्षा सात की छात्रा की चोटी कटने का मामला सामने आया है। चोटी कटने को लेकर ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। जानकारी होने पर क्षेत्र में महिलाएं व युवतियां दहशत में हैं तो परिजन दस दिन में छात्रा की दो बार चोटी कटने की बात कर रहे हैं।

स्कूल से जाकर छात्रा बरामदे में पड़ी चारपाई पर लेट गई। छात्रा का दावा है कि अचानक से आई बारिश से बचाने के लिए वह आंगन में पड़ी चारपाई को उठाने जा रही थी देखा तो चोटी गायब थी। पीछे मुड़कर देखा तो वहां छात्रा को बिल्ली के सिवा कोई दिखाई नहीं दिया। चोटी कटने से छात्रा के होश उड़ गए।

चोटी कटने की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई और छात्रा के घर पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। छात्रा के पिता ने बताया कि करीब दस दिन पहले भी छात्रा के बाल कट चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा चीन, Xi JinPing का बड़ा बयान

संबंधित समाचार