सुलतानपुर: पूर्व विधायक अबरार अहमद का 73 साल की उम्र में निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अबरार अहमद का बुधवार देर शाम निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। सुल्तानपुर में कुड़वार थानाक्षेत्र के अझुई गांव स्थित पैतृक निवास पर कल देर शाम तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हे मेडिकल कालेज (जिला अस्पताल) ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अबरार अहमद लगातार दो बार 2012 और 2017 में समाजवादी पार्टी से सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा से विधायक रहे है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वयोवृद्ध नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा। सपा नेता आजम खान के बेहद करीबी रहे अबरार अहमद को 2012 के विधान सभा चुनाव में पहली बार सपा से विधानसभा का टिकट मिला और उन्होंने बाहुबली यशभद्र सिंह को हराया।

 

2017 में पुनः टिकट हुआ लेकिन पार्टी में भारी विरोध के बावजूद उन्होंने मोदी लहर में भाजपा के ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी को मात दिया। 2022 के चुनाव में स्वास्थ्य गड़बड़ होने के कारण उनका टिकट कट गया। हालांकि सपा के उम्मीदवार ताहिर खान उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे तो उन्होंने उनका समर्थन किया और फिर इसौली में सपा ने जीत दर्ज कराया।

अहमद अपने बेतुके अंदाज और बेबाकी के लिए चर्चित रहे। विधायक रहते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी का मंच तक संभाल लिया था। उनके निधन पर जिले के सपाइयों व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अबरार अहमद का इंतकाल, अत्यंत दुखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : आलमबाग फल मंडी में आग लगने से 5 दुकानें जलकर राख

संबंधित समाचार