बलिया: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने कथित रूप से पत्नी के विवाद कर बच्चों के साथ मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कठौड़ा गांव में मंगलवार की रात्रि यशवंत राजभर (35) ने घर पर फांसी लगा ली तथा बुधवार सुबह जब उसके भाई ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि यशवंत राजभर से विवाद के बाद उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी, इसी को लेकर क्षुब्ध यशवंत ने यह कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें:-अब वो सब कहां हैं? चीते की मौत पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता