मुरादाबाद : जीआरपी ने बरामद किए 30 लाख रुपये के 151 मोबाइल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस अधीक्षक रेलवे ने किया खुलासा, चोरी हुए मोबाइल पाकर खुश हुए लोग

मुरादाबाद, अमृत विचार। जीआरपी (रेलवे सुरक्षा बल) ने अभियान चलाकर देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के 151 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए। पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला ने मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल दिए।

मुरादाबाद और आसपास के जनपदों में ट्रेनों में मोबाइल चोरी और खोने की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं। इस मामले में एसपी रेलवे ने जीआरपी की एक टीम गठित की। जिसने दिल्ली, बिहार, प.बंगाल, हरियाण, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड से मोबाइल फोनों को बरामद किया। इस मामले में जीआरपी थाने में मुकदमा भी दर्ज है। 

गुरुवार को एसपी रेल आशुतोष शुक्ला ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से अभियान चलाकर 151 मोबाइलों को बरामद किया है। इन मोबाइलों की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। रेलवे पुलिस ने बरामद हुए सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंप दिए। इस दौरान सीओ जीआरपी देवीलाल मौजूद रहे। टीम में जीआरपी प्रभारी सुधीर कुमार, उप निरीक्षक राजकुमार, मनोज पंवार, हेड कांस्टेबल अरशद खान, ओमपाल और कांस्टेबल कुलदीप रहे।

ये भी पढ़ें : खुशखबरी : मुरादाबाद मंडल के किसानों को मिलेगा चीनी मिल का उपहार

संबंधित समाचार