रायबरेली : पीली ईंट से बन रहा स्कूल, अधिकारी अनजान
मानक के विपरीत बनाया जा रहा प्राथमिक विद्यालय भीख का भवन
रायबरेली, अमृत विचार। खंड शिक्षा अधिकारी को घटिया निर्माण सामग्री से बनाए जा रहे प्राथमिक विद्यालय भीख की जानकारी नहीं है। जबकि ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत विद्यालय के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
भीख गांव में प्राथमिक विद्यालय के भवन के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तेरह लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें दो कमरा बरामदा का निर्माण हो रहा है। जिसमें पीली तथा घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों का कहना है। कि विद्यालय के भवन के निर्माण में सरकारी मानक की अनदेखी की जा रही है। जब विद्यालय निर्माण के संबंध में शिक्षक व शिक्षकों से बातचीत की गई तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ह्रदयेश सिंह ने कहा है। कि ठेकेदार द्वारा निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। जिसमें घटिया सामग्री लगाई जा रही है। ठेकेदार को अवगत कराया लेकिन उसने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
जब इस बाबत प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें निर्माण संबंधी कोई जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान अमर बहादुर यादव ने बताया है कि मैं मौके पर गया था। पीली ईंट से निर्माण किया जा रहा है। जबकि कोई भी ठेकेदार मौके पर नहीं मिला।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : ज्योति मौर्या की बढ़ी मुश्किल, पति की शिकायत पर अनियमित लेनदेन की जांच करेंगे कमिश्नर
