प्रयागराज : ज्योति मौर्या की बढ़ी मुश्किल, पति की शिकायत पर अनियमित लेनदेन की जांच करेंगे कमिश्नर
प्रयागराज, अमृत विचार। पीसीएस ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच हुए विवाद के बाद वह सुखियों में आ गईं। पीसीएस ज्योति मौर्या की मुश्किले कम होने का नाम नही ले रही है। अब उनके सिर एक नई मुसीबत आने वाली है। नियुक्ति विभाग ने जांच का आदेश जारी किया है। इसकी जांच कमिश्नर प्रयागराज विजय कुमार पंत करेंगे।
जानकारी के मुताबिक बरेली शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच का आदेश दिया है। बताया गया कि उनके पति आलोक मौर्या ने अनियमित लेनदेन के मामले में शिकायतें की थी। जिसकी जांच कमिश्नर विजय विश्वास पंत को सौपी गई है। कमिश्नर ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
ये भी पढ़ें -Banda News : ग्राम पंचायत सचिव को दबंगों ने पीटा, फाड़े सरकारी दस्तावेज
