DC छात्रावास मामले में प्रियंका गांधी की गठित टीम पहुंची डीएम से मिलने, सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, अमृत विचार। बालसन चौराहा स्थित डीसी छात्रावास खाली कराने का मामला दिन प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मामले की गहन जांच के लिए पूर्व मे 13 सदस्यीय कमेटी गठित किया। गुरूवार को गठित टीम ने छात्रावास जाकर मौके पर निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के न होने पर अपर जिलाधिकारी को दो सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन देकर चेतावनी भी दी।
बता दें कि डेलिगेसी छात्रावास को खाली कराने का प्रकरण दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। गुरूवार को एक बार फिर से छात्रावास को खाली कराने के मामले को लेकर यूूपी कांग्रेस प्रभारी सोनिया गांधी की गठित 13 सदस्यीय टीम प्रयागराज पहुंची और स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर बालसन चौराहा स्थित डीसी छात्रावास जाकर मौके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सदस्य जिलाधिकारी से मिलने की जिद पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी नगर ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। कमेटी के सदस्यों ने कहा की साल1952 से संचालित डीसी छात्रावास का पहले अनुदान रोका गया। बाद में भूमाफियाओं के इशारे पर इसे खाली कराया गया। हॉस्टल खाली होने से छात्र सड़क पर रहने को मजबूर हैं। कांग्रेसियों ने छात्रावास खाली कराये जाने के मामले को सड़क से सदन तक लड़ने की चेतावनी भी दी। वहीं जिलाधिकारी सम्बोधित दो सूत्रीय मांगपत्र एडीएम सिटी को सौपकर जल्द कार्यवाही करने की मांग की।
इस दौरान अजय राय, विधयाक वीरेंद्र चौधरी, संघठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, मक़सूद खान, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, सुशील पासी, मुकुंद तिवारी शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, अनुग्रह नारायण सिंह, संजय तिवारी, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, फुजैल हाश्मी, तस्लीम उद्दीन, राकेश पटेल, किशोर वार्ष्णेय, रईस अहमद, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश सोनी, सुनील यादव, अंजुम नाज, समीर पासी, शादाब अहमद, बृजेश सिंह समेत आदि लोग मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें -G -20 सम्मेलन : कमिश्नरी सभागार में तैयारियों को लेकर DM ने की बैठक, दिए निर्देश
