पीलीभीत: महिला बोली- पति से दिलावाया तलाक और अब नहीं कर रहा शादी...पुलिस ने कराई पंचायत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/माधोटांडा, अमृत विचार। विवाहिता ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसके साथ अब शादी करने की जिद पर अड़ गई है। उसका कहना है कि प्रेमी ने पहले झांसा देकर पति से तलाक दिलवाया और अब शादी करने से मुकर गया है। दिन भर थाने में पंचायत चलती रही। हालांकि अभी कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

बता दें कि कोतवाली पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। आरोप है कि पति गलत व्यवहार करता था। चार माह पहले एक अन्य गांव के युवक से उसकी मुलाकात हुई। जिसने मदद कराने का भरोसा दिलाया और अपने घर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो कहा कि वह अपने पति को तलाक दे देती है तो वह उसके साथ शादी कर लेगा। विवाहिता ने जब युवक की मां से इसके बारे में बात की तो उन्होंने भी आश्वस्त कर दिया।जिसके बाद युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दिल्ली ले जाकर साथ रखा। 

इसी बीच विवाहिता ने पति को तलाक दे दिया। अब जब युवक से शादी करने के लिए कहा तो आरोप है कि वह मुकर गया। टालमटोल शुरू कर दी गई। इसके बाद एक दिन पूरनपुर लेकर आ गया और सड़क पर ही छोड़कर चला गया। मोबाइल नंबर भी उसके बाद से बंद आ रहा था। जब शादी की बात की गई तो धमका दिया। विवाहिता की तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। गुरुवार को दोनों पक्षों के आने पर पंचायत शुरू हो गई। एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने बताया कि मामले में युवती की शिकायत पर युवक को बुलाया गया था। युवती युवक से शादी की जिद कर रही है।  इसे लेकर जानकारी कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: थप्पड़ मारने वाला और उसके साथी हुए गिरफ्तार, तब जाकर खुला कावंड़ियों का जाम

संबंधित समाचार