OMG! जहरीले सांप को चाटती दिखी गाय, फिर जो हुआ.... Video देख लोगों के उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Snake Cow Viral Video। सोशल मीडिया पर अक्सर वाइल्ड लाइफ से जुड़ी वीडियो वायरल होती रहती है। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप और एक गाय के बीच प्यार दिखाई दे रहा है। गाय, सांप को बछड़े की तरह चाट रही है पर वो अपनी प्रकृति के अनुसार, ना ही उसपर हमला कर रहा है, और ना ही डंस रहा है। यह वीडियो को लोग खूब प्यार दे रहे हैं।

जहरीले सांप को चाटती दिखी गाय
वायरल वीडियो में एक गाय खुले मैदान में खड़ी दिख रही है। जबकि उसके ठीक सामने फन फैलाकर जमीन पर एक सांप बैठा है। इस वीडियो में दोनों के बीच झगड़ा नहीं, प्यार नजर आ रहा है। सांप ने फन उठाया है। सामने गाय है जो उसे सूंघ रही है। उसके बाद गाय अपनी जीभ निकालती है और सांप के चेहरे को चाटने लगती है। सांप बिल्कुल भी आवेग में आता नहीं दिख रहा है। वो गाय से खुद को चटवाता नजर आ रहा है।

सुशांत नंदा ने वीडियो किया साझा
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है जो चर्चा में है। इस वीडियो में सांप और गाय के बीच प्यार झलक रहा है। ये नजारा काफी हैरान करने वाला है क्योंकि शायद ही आपने इससे पहले इन दो जीवों के बीच ऐसा कुछ देखा होगा। वीडियो शेयर करते हुए सुशांत ने लिखा- “इस दृश्य को समझा पाना मुश्किल है। शुद्ध प्रेम से ये विश्वास जीता गया है।”

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को देख कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि सुशांत की कही बात बिल्कुल सही है। वहीं दूसरे ने कहा कि गाय और सांप दोनों का अकारण आचरण नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी, उनकी अपनी एक भाषा है, जो मानवीय समझ से परे है। एक व्यक्ति ने कहा कि प्रकृति जटिल है। प्रकृति को आप अनुभव से ही समझ सकते हैं!

ये भी पढ़ें- भौंकती है तो भौंक... मेंट्रो में सीट को लेकर झगड़ पड़ीं महिलाएं,  Video वायरल