भौंकती है तो भौंक... मेंट्रो में सीट को लेकर झगड़ पड़ीं महिलाएं, Video वायरल
Video Viral: दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े और विवादित घटनाओं के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। इस बीच Metro का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाओं के बीच एक सीट पर बैठने पर बहस हुई। इसके बाद एक महिला तेज आवाज में दूसरी महिला पर चिल्लाने लगी और उसे अपशब्द कहने लगी।
दरअसल, मेट्रो के वीडियो में एक महिला मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई है। ठीक उसी समय, एक और महिला वहां आती है और सीट पर आगे खिसकने का संकेत करती है। उस समय, सीट पर पहले से बैठी महिला तीव्र बहस करने लगती है और सीट पर बैठी महिला पर अपशब्द कहने लगती है। उस समय अपशब्द बोल रही महिला को सुनकर दूसरी महिला भी क्रोधित हो जाती है। उसने कहा कि मैं जूते से मारूंगी। इसके जवाब में महिला कहती है “जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो,” महिला ने कहा। जूते का जमाना गया है, गोली का जमाना है, आप किस युग में हैं?’
दिल्ली मेट्रो में एक महिला का दुर्व्यवहार का वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/Jae39k8iHE
— Priya singh (@priyarajputlive) August 3, 2023
मेट्रो में, एक पुरुष दोनों महिलाओं के बीच चल रहे विवाद को देखकर बचाव करने आता है, लेकिन एक महिला ने उसे हटाया। तेज आवाज में अपशब्द बोल रही महिला को एक दूसरी महिला ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला शांत नहीं हुई। किसी यात्री ने मेट्रो में हुई इस बहस का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्रिया सिंह नामक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: समुद्र किनारे मस्ती कर रहे थे लोग, अचानक आसमान से गिरा विमान, आगे का मंजर उड़ा देगा होश
