लखनऊ : राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मना रहे जश्न, कहा- अन्याय के खिलाफ बड़ी जीत

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है। लखनऊ कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पर कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं। कांग्रेस ने इसे अन्याय के खिलाफ बड़ी जीत बताया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि सजा पर रोक लगते ही अब उनकी संसद की सदस्यता भी बहाल हो जायेगी।

अशोक सिंह

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला है। यह सच की जीत है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि अब तो यह तय हो गया है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को चुनेगी।

तानाशाही पर हुई जीत, संसद को नहीं लेना चाहिए था त्वरित फैसला 

डॉक्टर अजय आर्य

राहुल गांधी को सजा से दी गई राहत के बारे में एआईसीसी प्रोफेशनल कांग्रेस के यूपी ईस्ट के वाईस प्रेजिडेंट डॉक्टर अजय आर्य ने अमृत विचार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अदालत के इस फैसले का सरकार को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है। डॉक्टर अजय ने कहा कि संसद किसी भी सदस्य को लेकर फैसला लेने में जल्दबाजी न दिखाए तो अच्छा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की तानाशाही का माहौल देश में चल रहा है, ये निर्णय उसके खिलाफ नजीर है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : यूपी के हजारों स्वास्थ्यकर्मियों का नहीं है स्वास्थ्य बीमा, इलाज के लिए लगाते हैं चंदा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन
मनमाने तरीके से बिजली का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे कर्मचारी: देना होगा हिसाब, फिजूल बर्बादी नहीं तो बिल में राहत भी मिलेगी
Uttrakhand: भीमताल, नौकुचियाताला, कमलताल झीलों का होगा सौंदर्यीकरण
लखनऊ में स्कूलों के बंद होने के समय नहीं लगेगा जाम: यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल, 97 ट्रैफिक मार्शल किए गए प्रशिक्षित