प्रयागराज: प्रॉपर्टी विवाद में कलयुगी बेटे ने गला रेतकर बाप को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
प्रयागराज/अमृत विचार। शहर के अतरसुइया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घरवालों ने पुलिस को करीब 12 बजे के आस पास सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक हंसराज सिंह (65) के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम धीरेंद्र सिंह और छोटे बेटे का नाम देवेंद्र सिंह है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अतरसुइया में रहते हैं। गुरुवार की रात धीरेंद्र सिंह और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले तो कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।
रात को करीब साढे़ 10 बजे धीरेंद्र सिंह ने घर में रखे लकड़ी के पावे से अपने पिता को मारने के लिए दौड़ा। उस दौरान छोटे बेटे देवेंद्र और मां ने उसे रोका तो वह उन पर भी हमला कर दिया। धीरेन्द्र का क्रोध देखकर मां-बेटे वहां से हट गए और डर के कारण खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
उसी दौरान धीरेंद्र ने अपने पिता के सिर और शरीर पर लकड़ी के पावे से कई बार हमला किया। इसके बाद बाप का गला भी रेत दिया। पिता हंसराज खून से लथपथ वहीं गिर पड़े। घटना के बाद मौके से धीरेंद्र भाग निकला। छोटे बेटे देवेंद्र उसकी मां ने हंसराज को लेकर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भागे। वहां डॉक्टरों ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया।
अतरसुईया इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि धीरेंद्र नशे का आदी है। बाप भी नशा करता था। गुरुवार की रात नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद धीरेंद्र ने हंसराज पर लकड़ी के पावे से हमला कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम ने एकत्र जुटाए हैं।
आरोपी धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। उसने पूछताछ में अभी केवल इतना बताया है कि पिता उसके साथ भेदभाव किया जाता था। उसे प्रापर्टी में हिस्सा नहीं देना चाहते थे। छोटे भाई के नाम प्रापर्टी कर देना चाहते थे। इसी बात को लेकर मुझे गुस्सा आ गया और हमने हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:-तलाक मामले में राजा भैया की पत्नी भानवी ने दाखिल किया जवाब, कर दी यह मांग
