Banda News : पुल न बना तो आंदोलन, राज्य मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन, समन्वयक पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक कल
बांदा में समन्वयक पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक कल।
बांदा में समन्वयक पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक कल। बैठक के दौरान जल शक्ति राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बांदा, अमृत विचार। यमुना नदी पर पक्के पुल की निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सहयोग का संकल्प लिया। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी बात न मानी गई तो वे क्षेत्रवासियों के साथ बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक के दौरान जल शक्ति राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
इछावर से बिंदौर के बीच यमुना नदी पर प्रस्तावित पक्के पुल के निर्माण को लेकर समन्वयक पुल निर्माण संघर्ष समिति का आंदोलन तेज हो चला है। ग्रामीणों ने समिति पदाधिकारियों को हर तरह से मदद का ऐलान किया। साथ ही जन-बल के साथ पूरा सहयोग का संकल्प लिया। सरकार को चेतावनी भी कि यदि सरकार उनकी बात नहीं सुनती तो सभी ग्रामवासी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर एक बड़ा जनांदोलन करेंगे। धरना और प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
पुल निर्माण संघर्ष समिति समन्वयक पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले ने बताया कि 6 अगस्त को सुबह 10 बजे चंदवारा गांव स्थित मां किशोरी जी प्रांगण में आयोजित होगी। उन्होंने ग्रामीणों से बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। बताया कि पड़ोसी जनपद फतेहपुर के खजुहा ब्लॉक के जाफरगंज, बिंदौर, मौहरी, सेमसी आदि गांवों के ग्रामीण बैठक में शामिल होने की सहमति दे चुके हैं।
