JK Tire का पहली तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 159 करोड़ रुपये पर पहुंचा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 30 जून, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में चार गुना से अधिक होकर 158.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 35.13 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 3,718.08 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,643.03 करोड़ रुपये थी।

वहीं कंपनी का कुल खर्च एक साल पहले की समान अवधि के 3,557.97 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 3,489.01 करोड़ रुपये रह गया। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा, बेहतर मानसून, बुनियादी ढांचे पर निरंतर जोर और त्योहारी मौसम के साथ हम टायरों की मांग को लेकर आशावादी बने हुए हैं।

हमें विश्वास है कि भारत की विकास कहानी हमें जबर्दस्त अवसर प्रदान करेगी। हम अपनी रणनीतियों को इसके अनुकूल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को SC से राहत मिलने के बाद बोले खरगे, कहा- देश की जनता और लोकतंत्र की जीत हुई

संबंधित समाचार