शाहजहांपुर: लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में कार समेत पांच बदमाश गिरफ्तार
सेहरामऊ दक्षिणी/शाहजहांपुर, अमृत विचार। दंपत्ति से लूट के मामले में पुलिस एसओजी ने हरदोई रोड पर बंद पेट्रोल पंप मुठभेड़ के दौरान कार समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से नगदी, जेवर और तलाशी में तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 13 जुलाई को दिन में साढ़े नौ बजे आरसी मिशन क्षेत्र की एक दंपत्ति अस्पताल जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। कार में सवार पांच बदमाशों ने दंपती को कार में बैठा लिया था।
अस्पताल न जाकर बल्कि कार को हरदोई रोड पर मोड़ दिया था। बदमाशों ने कार में दंपत्ति से सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में नगदी, जेवर, मोबाइल लूट लिया था। बदमाशों ने दंपती को रास्ते में उतार दिया था। एसओ रोहित सिंह को सुबह साढ़े चार बजे सूचना मिली कि हरदोई रोड पर बंद पेट्रोल पंप कुछ बदमाश चार पहिया वाहन से मौजूद है और लूट की योजना बना रहे है।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश पंकज गिहार निवासी लाल दरवाजा जिला फर्रुखाबाद, अंकित निवासी डबरी मोड़ थाना राजेपुर, जिला फर्रुखाबाद, सीमांत चौहान निवासी दीन दयाल बाग कोतवाली फर्रुखाबाद, अंकित चौहान निवासी दुर्गा कालोनी कोतवाली फर्रुखाबाद, सर्वेश कुमार निवासी बिर्राबाग थाना कादरी गेट जिला फर्रुखाबाद है।
बदमाशों ने दंपत्ति से लूटने की घटना का जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने एक चेन, कुंडल, अंगुठी, दो हजार रुपये, बैक की पास बुक, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पंकज पर आठ, सर्वेश पर चार पहले से मुकदमे दर्ज है। टीम में एसओजी प्रभारी आरपी सिंह, एसओ रोहित सिंह, दरोगा योगेंद्र बहादुर सिंह, सतीश कुमार आदि थे।
कई जिलों में भी कर चुके हैं लूट वारदातें
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है। उनके गिरोह में पांच लोग है। गिरोह के पास दो कार है। सवारी के इंतजार में खड़े लोगों को गतव्य स्थान पर छोड़ने के नाम पर लूट लेते है। रास्ते में सुनसान जगह पर उतार देते है।
घटना के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगा देते है। इस गैंग ने शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बरेली, एटा, आगरा, मैनपुरी आदि जिलों में दो दर्जन से अधिक घटनाएं करना स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को SC से राहत मिलने के बाद बोले खरगे, कहा- देश की जनता और लोकतंत्र की जीत हुई
