Bareilly: बारिश के चलते रेल संचालन प्रभावित, देरी से पहुंचीं कई ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात बारिश से कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। 14205 अयोध्या कैंट दिल्ली एक्सप्रेस जंक्शन पर करीब दो घंटा देरी से पहुंची थी, लेकिन आगे जाते-जाते यह ट्रेन करीब छह घंटा लेट हो गई।
एक यात्री ने इस ट्रेन के लेट होने का कारण ट्वीटर पर पूछा गया तो मंडल रेलप्रबंधक के ट्वीटर हैंडल से जवाब आया कि भारी ट्रैफिक और मुरादाबाद में ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण यह ट्रेन लेट हुई । इसके अलावा 14207 पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित हुआ। वहीं, शुक्रवार को 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2 घंटा 3 मिनट, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 15120 देहरादून बनारस एक्सप्रेस 1 घंटा 47 मिनट, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 1 घंटा, 12370 कुंभ एक्सप्रेस 3 घंटा 8 मिनट की देरी से जंक्शन पहुंचीं।
यह भी पढ़ें- मौलाना तौकीर ने की शहर में अमन और भाईचारे की अपील, बोले- घरों पर ''बिकाऊ है'' पोस्टर न लगाएं
