रायबरेली: सराफा दुकान से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरचंदपुर, रायबरेली, अमृत विचार। शुक्रवार की रात चोरों ने बड़ी दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुए पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर स्थित सराफा दुकान का शटर काट डाला, और दुकान से लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नगदी उठा ले गए है। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई तो पूरी बाजार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को सराफा दुकानदार ने पुलिस को दी है।
      
मामला लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित गुल्लुपुर चौराहा की है। इस चौराहा पर क्षेत्र के कठवारा निवासी पवन सोनी की सोने चांदी की दुकान है। दुकान से चंद कदम दूरी पर पुलिस चौकी है। शुक्रवार की शाम को पवन अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में चोरों ने उनकी दुकान का शटर काट डाला और दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण और छह हजार रुपए नगद उठा ले गए।

घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था। शनिवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो दुकान का शटर टूटा हुआ देखा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसके बाद आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे सीसीटीवी का तार काटा गया था। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस चौकी के पास दुकान में चोरी की बड़ी घटना से पूरी बाजार में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को एंटी रेबीज लगाने के लिए भागता दिखा स्वास्थ्य महकमा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा