पश्चिम बंगाल में पुलिस हिरासत में दिहाड़ी मजदूर की मौत का आरोप, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के एक गांव में चोरी का आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 
अधिकारियों के मुताबिक, आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उन्होंने बताया कि मजदूर को बुधवार को एक पुलिसकर्मी के घर में चोरी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। 

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को शुक्रवार शाम पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने इस आरोप को खारिज किया है। पिता ने दावा किया,  मेरा बेटा निर्दोष है। पुलिस ने उसे बुधवार को हिरासत में लिया था और फिर उसकी हत्या कर दी।

नाबाग्राम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को न तो पीटा गया था और न ही उसे बंदी-गृह में रखा गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस थाने के पीछे एक स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही थी, जहां हमने उसे शुक्रवार रात आठ बजे मृत पाया।

पुलिस ने आप्रकृतिक कारणों से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। हम अधिक जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू की यात्रा के दौरान हिंसा में शामिल होने के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bakra Eid 2026 : बरेली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में कुर्बानी शुरू
Bakra Eid 2026 : लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज, मंत्री दनिश अंसारी बोले- त्याग और बलिदान का प्रतीक हैं ईद-उल-अजहा
लोकायन : येरकौड उत्सव, प्रकृति और लोकजीवन का अनूठा संगम
Bakra Eid Namaz Live : राजधानी लखनऊ समेत पूरे UP में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद, मस्जिदों व ईदगाहों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संभल में नमाजियों पर पुष्प वर्षा
ईद-उल-अजहा 2026 : राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई, कहा- मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है बकरीद