Conjunctivitis Eye Flu : संक्रमित व्यक्ति को छूने से फैल रहा आई फ्लू, देखने से नहीं, ऐसे करें बचाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में संक्रमित व्यक्ति को छूने से आई फ्लू फैल रहा।

कानपुर में संक्रमित व्यक्ति को छूने से आई फ्लू फैल रहा है। बारिश के मौसम में इस बार बैक्टीरिया आखों पर हमला कर रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। लोगों में आंखों का संक्रमण काफी तेजी फैल रहा है। इसका कारण बैक्टीरिया का अधिक प्रभावशाली होना है। साथ ही यह संक्रमण किसी संक्रमित व्यक्ति को छूने या उसकी चीजें इस्तेमाल करने से दूसरों में हो रहा है। डॉक्टर मरीजों को खांसते व छींकते समय हाथ मुंह व नाक में लगाने के बाद तुरंत आंखों को न छूने की सलाह दे रहे है। यह भी भ्रम दूर कर रहे है कि संक्रमित व्यक्ति की आंखों से देखने से यह समस्या नहीं होती है। 

जिले मे इन दिनों अधिकांश लोग कंजटिवाइटिस और एडिनो वायरस की चपेट में आ रहे है। किसी के आंखों में दर्द हो रहा है तो किसी व्यक्ति की आंखें लाल या गुलाबी हो जा रही है। ऐसे में जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उनको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में हैलट, उर्सला, केपीएम व कांशीराम संयुक्त अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ हो रही है।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि कंजटिवाइटिस एडिनो वायरस का दूसरा रूप है। हर साल बारिश के मौसम में लोगों को यह दिक्कत होती है, लेकिन इस बार इसके बैक्टीरिया अधिक प्रभावशाली है, जिस वजह से इस साल अधिक लोग इसकी चपेट में आ रहे है। लेकिन घबराने की बात नहीं है, लोगों में यह समस्या पांच से छह दिन में ठीक हो जा रही है। संक्रमित व्यक्ति, उसकी चीजें और जगह को छूने से बचे।

वहीं, ऐसे में बीमार व्यक्ति, शुगर के मरीज, बच्चे और जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उनको एहतियात बरतने की अधिक जरूरत है। सावधानी नहीं बरतने वाले लोगों की आंखे गुलाबी में लाल हो जाती है। बिना डॉक्टर को दिखाए दवा का सेवन करने से कार्निया अलसर भी हो सकता है। इसलिए डॉक्टर से परामर्श के बाद दवा लें। 

ऐसे करे बचाव 

ऐसे में बार-बार आंखों को छूने से बचे, हाथ धोते रहे, साफ रूमाल पास रखे, बिस्तर साफ रखे, संक्रिमत व्यक्ति को न छूए, बारिश में भगीने से बचे और स्वीमिंग में न जाए। वहीं, खांसी-जुकाम होने पर हाथ मुंह या नाक लगाने के तुरंत आंखों में न लगाए, जिससे आंखों में समस्या हो सकती है।

संबंधित समाचार