बरेली: गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, चार दिन मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौसम विज्ञानी के अनुसार बारिश होने से अधिकतम तापमान में होगी गिरावट

बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग ने जिले में रविवार से चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी के अनुसार बारिश से तापमान में गिरावट होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मानसून में जुलाई में औसतन से भी कम बारिश होने के चलते सिस्टम अभी तक बरकरार है। जिस कारण अगस्त में भी बारिश हो रही है। चार दिनों में मध्यम से भारी बारिश के चलते औसतन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: मेरी माटी मेरा देश की मिट्टी को नमन करने का शुभ अवसर पर करें शहीदों को नमन- डीएम

संबंधित समाचार