दिल्ली और उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, 5.8 की तीव्रता से हिली धरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.8 की तीव्रता से आये भूकंप के झटके शनिवार रात राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किये गए। अफगानिस्तान के पर्वतीय क्षेत्र में रात नौ बजकर 31 मिनट पर भूकंप आया और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाशिंदों ने इसके झटके महसूस किये।

दिल्ली से लगे नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक गगनचुंबी इमारत में रहने वाली प्रीति शंकर ने कहा, ‘‘भूकंप रात करीब साढ़े नौ बजे दो बार आया।’’ राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में अक्षांश पर 36.38 डिग्री उत्तर और देशांतर पर 70.77 डिग्री पूर्व में स्थित था।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज