बाहरइच: पुष्प वर्षा कर कावंड़ यात्रा का हुआ स्वागत, बाबा बूढ़ेश्वर नाथ में जलाभिषेक को उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को ऐतिहासिक और प्राचीन बूढ़ेश्वर नाथ शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए गिरिजापुरी बैराज स्थित घाघरा नदी से रविवार को कांवड़िया जल भरने के लिए रवाना हुए। हज़ारों कावड़ियों ने जल भरकर यात्रा शुरू कर दी है।

लगभग 75 किलोमीटर की इस यात्रा में भोले के भक्तों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए और बोल बम के नारों के साथ कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य को पार किया। भक्ति भाव में सराबोर कावंड़ियों ने जब मोतीपुर होते हुए मिहींपुरवा नगर पंचायत में प्रवेश किया तो मिहींपुरवा चौराहे पर कावंड़ यात्रा का स्वागत मिहींपुरवा नगरपंचायत की ओर से पुष्प वर्षा के साथ किया गया।

cats09

पुष्प वर्षा कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया और साथी सभासदों के साथ अन्य हिन्दू संगठनों ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इसके अलावा कावड़ियों के स्वागत में जगह जगह पानी और बिस्कुट की व्यवस्था की गयी। कावड़ियों के विश्राम के लिए मंडी समिति मिहींपुरवा में व्यवस्था की गयी।  

कस्बे के व्यापारी राजू गुप्ता की ओर से कावड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया  कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे बुजर्ग भी शामिल हुए। यह कांवड़़ यात्रा शिवपुर ब्लाक के रामपुर स्थित ऐतिहासिक और प्राचीन बूढ़ेश्वर नाथ शिवलिंग पर सोमवार को जलाभिषेक करेगी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बारिश के चलते चरमराई विद्युत वितरण व्यवस्था, इस वजह से बंद की गई ऊंचाहार की तीन इकाइयां

संबंधित समाचार