450 से ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार संस्थान में 450 से ज्यादा पद पर भर्ती की जाएगी। बता दें इस अभियान के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलेगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पद
बता दें इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 450 पद भरे जाएंगे। जिनमें रिस्क इंजीनियर के 36 पद, ऑटोमोबाइल इंजीनियर के 96 पद, लीगल के 70 पद और अकाउंट्स के 30 पर भरे जाएंगे।
परीक्षा तिथि
इन पद पर चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा का पहला चरण 9 सितंबर से शुरू होगा। हालांकि अभी यह डेट अस्थायी है। जबकि एग्जाम का दूसरा चरण 08 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क
बता दें इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। भर्ती अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1: अप्लाई करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब बाद कैंडिडेट होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
स्टेप 3: इसके बाद उम्मीदवार भर्ती 2023 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब उम्मीदवार रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 6: उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
स्टेप 7: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 8: इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 9: उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
स्टेप 10: आखिर में कैंडिडेट आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें- स्टूडेंट्स को मिली राहत, HSSC परीक्षा के लिए मिलेगी निशुल्क परिवहन सुविधा
