अयोध्या : माध्यमिक शिक्षक संघ 9 अगस्त को निकालेगा बाइक रैली, मांगों को लेकर होगा निर्णायक संघर्ष 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को राजकरण इंटर कॉलेज में जिला अध्यक्ष राकेश पांडे की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला मंत्री आलोक तिवारी ने किया। बैठक में आगामी 9 अगस्त को प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर बाइक रैली निकालने की रणनीति तय की गई। 
  
रैली को सफल बनाने के लिए शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्रियों को कमान सौंपी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मंडलीय मंत्री व जिला कार्यकारिणी के  सदस्यों को भी विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया है। जिला अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली हमारे शिक्षकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय स्थिरता की आधारशिला थी। इसकी अनुपस्थिति ने अनिश्चितता की छाया डाल दी है। जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा इस बार निर्णायक संघर्ष होने जा रहा है। इसके लिए सभी शिक्षक साथियों को तैयार रहना है। 

मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी 9 अगस्त दिन में 2 बजे शिक्षा भवन से जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली जायेगी जो कचहरी गेट पर जाकर समाप्त होगी। बैठक में कृष्ण कुमार तिवारी, राम नारायण पांडेय, सुजीत त्रिपाठी, अनूप पांडेय, पंकज शुक्ला, हरि नारायण ओझा, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश, मुठभेड़ में हुआ घायल

संबंधित समाचार