Prayagraj Accident : ट्रक और प्राइवेट एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर में ड्राइवर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत चौकी अंतर्गत भीटी रसार में रविवार को एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एंबुलेंस चालक की मौत हो गयी। 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मोनू साहू पुत्र लल्लू साहू उम्र 30 वर्ष निवासी नया पुरवा थाना करेली जनपद प्रयागराज एंबुलेंस लेकर बनारस से प्रयागराज जा रहा था। जैसे ही भीटी रसार हाईवे पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक एचआर 55 बीआई 6394 ने तेज रफ्तार में एंबुलेंस में टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस यूपी 70 जेटी 1480 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  इस दुर्घटना में एम्बुलेंस ड्राइवर मोनू साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पर तुरंत पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची बरौत पुलिस घायल मोनू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा पहुंची। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मोनू साहू को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश, मुठभेड़ में हुआ घायल

संबंधित समाचार