चंदौली: ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंदौली, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक युवक समेत दो महिलाएं शामिल हैं। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी शंकर राम का पुत्र अनिल कुमार(20) अपनी मां सावित्री देवी (45) और नानी रमावती देवी (70) को लेकर बाइक से जीटी रोड से होते हुए अलीनगर की ओर जा रहा था। 

आलमपुर पुलिस पिकेट के पास चंदौली की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। अनिल कुमार व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल चंदौली में पोस्टमार्टम को भेज दिया और वही दुर्घटना करने वाले ट्रक और ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश, मुठभेड़ में हुआ घायल

संबंधित समाचार