तिरंगा संकल्प यात्रा : आम आदमी पार्टी ने बैठक कर बनाई रणनीति, अयोध्या के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की ओर से 14 अगस्त को लखनऊ में आयोजित तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होने को लेकर रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। यह जानकारी पार्टी के जिला प्रभारी संजीव निगम ने दी है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से समता मूलक चौराहे तक यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जिले के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
    
संजीव निगम ने बताया कि अयोध्या में जिला इकाई एवं विधानसभा इकाइयों में फेरबदल कर पुनर्गठित कर दिया गया है और ब्लॉक स्तर की इकाइयों के गठन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि तिरंगा संकल्प यात्रा के जरिये देश भर में बढ़ रहे नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए संकल्प लिया जाएगा और देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

बैठक मे सुनील मौर्या, दिलीप वर्मा,  विवेक वर्मा, गुड़िया राईन,  हर्षवर्धन कोरी, गायत्री मिश्रा, शारजाह मास्टर, हैदर अली, संदीप पटेल, विनोद रावत शुभम श्रीवास्तव, लल्ला भैया, अशोक गौड़ और  कृष्णनाथ यादव,राम अवध, राजीव पाठक, यूके द्विवेदी, प्रवीण द्विवेदी सहित कई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: आठ अगस्त को बंद रहेंगे प्रदेश के निजी स्कूल, जानें वजह

संबंधित समाचार