अयोध्या: सेक्टर स्तर पर जन पंचायत करेगी सपा
अयोध्या, अमृत विचार। महानगर कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 9 अगस्त को सेक्टर स्तर पर जनपंचायत आयोजित करने के लिए महानगर जोन प्रभारियों के साथ बैठक की गई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।
महानगर अध्यक्ष ने सभी महानगर उपाध्यक्ष को जोन की जिम्मेदारी सौपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया।कहा 9 अगस्त को सेक्टर में बैठके करके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए विकास कार्यों को जनता को बताया जाएगा व क्षेत्र की शिकायतों व जनसमस्याओं को एकत्रित करेंगे।
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि बैठक में दान बहादुर सिंह, श्रीचंद यादव, संजय सिंह, सूरज वर्मा, राकेश पांडे, रियाज अहमद, विजय यादव, जगन्नाथ यादव, शिवांशु तिवारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-भदोही: गंगा का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी
