Hamirpur News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हमीरपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत।
हमीरपुर में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे के हमीरपुर रोड़ स्थित अंबे पैलेस के पास शनिवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराया। गंभीर हालत होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली के बसेला गांव निवासी रोहित 18 पुत्र डालचंद्र रैकवार शनिवार की रात गांव के अपने दोस्त गोविंद और धीरू के साथ बाइक के साथ हमीरपुर रोड़ पर गया था। बताया जाता है कि रात करीब 9 बजे वह बाइक से वापस लौट रहा था।
हमीरपुर रोड़ पर अंबे पैलेस के पास तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई। घायल अवस्था में सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मृतक रोहित ने काफी पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। वह अपने घर के कामों में हाथ बटाता था। पिता डालचंद मजदूरी कर अपने परिवार के गुजर बसर करते हैं। अचानक हुई इस घटना से मृतक रोहित के परिवार में कोहराम मचा हुआ था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
