Zen Technologies का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में कई गुना होकर 47.09 करोड़ रुपये हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जेन टेक्नोलॉजीज का चालू वित्त वर्ष 2023-24 में की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना वृद्धि के साथ 47.09 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध लाभ 7.46 करोड़ रुपये था।

जेन टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री 3.5 गुना होकर 132.45 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 37.07 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक अटलुरी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में ऑर्डर को सफलतापूर्वक पूरा करने के चलते यह मुनाफा हुआ है। जेन टेक्नोलॉजीज सेंसर और सिमुलेटर तकनीक के आधार पर डिफेंस प्रशिक्षण प्रणाली डिजाइन व विकसित करती है। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पर न्यायालय के फैसले से प्रतिशोध की केंद्र की राजनीति का पर्दाफाश : शिवसेना (यूबीटी)

संबंधित समाचार