बरेली: 168 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरेाना मीटर की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगता दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार को 168 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। थाना क्योलड़िया में चार पुलिसकर्मी, बहेड़ी में एक व पुलिस लाइन में भी एक सिपाही संक्रमित मिला है। सीएचसी भमोरा में …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरेाना मीटर की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगता दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार को 168 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। थाना क्योलड़िया में चार पुलिसकर्मी, बहेड़ी में एक व पुलिस लाइन में भी एक सिपाही संक्रमित मिला है। सीएचसी भमोरा में भी एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिला है।
सीएमओ डा.वीके शुक्ल के मुताबिक जनकपुरी विवेक बिहार में एक, पटेल बिहार में दो, कर्मचारी नगर, रेलवे कालोनी में एक-एक, ग्रीन पार्क में दो, हर्टमैन में एक, बानखाना में तीन, सुभाष नगर में तीन, संजय नगर, एयरफोर्स गली, जाग्रति नगर में एक-एक, अनुपम नगर में दो, ट्यूलिप टॉवर में दो, स्टेडियम रोड में एक, साईं रेजीडेंसी, मुंशी नगर, परसाखेड़ा, पुलिस लाइन, रामवाटिका में एक-एक, महानगर में दो, कालीबाड़ी में तीन, वाईएमएमएम स्कूल के सामने एक, गुलाब नगर में पांच, सीबीगंज कर्मचारी कालोनी में एक, छोटी बिहार में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनके अलावा मलूकपुर में एक, शास्त्री नगर में तीन, गुलमोहर पार्क में एक, एकता नगर में एक, आंवला में दो, गंगाशील अस्पताल में एक, शांति बिहार मढ़ीनाथ में एक, करगैना में तीन, डेलापीर चौराहा, गंगोलीघाट, पृथ्वीपुर, वीरसावरकर नगर में एक-एक, नार्थ सिटी एक्टेशन में दो, मेजर नर्सिंग होम तारा टाकीज के समीप, मानस हॉस्पीटल, देवचरा में एक-एक, भरतौल गांव में चार, पवन बिहार में एक, नकटिया में तीन, थाना बहेड़ी में एक, बसंत बिहार में एक को संक्रमण की पुष्टि हुई है।
संक्रमित 168 सूची तलाश हो पाए 141
संक्रमित व्यक्तिों को तलाश करना स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। संदिग्धों द्वारा नाम पता और मोबाइल नंबर गलत लिखवाने की वजह से पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मरीज से संपर्क नहीं हो पाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार देर रात को जारी सूची में 168 को संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि विभाग की ओर से केवल 141 संक्रमितों की ही सूची जारी की गई है। शेष संक्रमितों को विभाग तलाश कर रहा है। वहीं इसमें एक संक्रमित भरतपुर का निवासी है। वहां जिला मुख्यालय को इसकी सूचना दे दी गई है।
इज्जतनगर में आठ तो मीरगंज में सात संक्रमित
सोमवार को सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या इज्जतनगर और मीरगंज में रही। इज्जतनगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मीरगंज क्षेत्र में सात लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके अलावा फरीदपुर में अलग-अलग स्थानों से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डीएम की मां और ड्राइवर भी संक्रमित
जिलाधिकारी नितीश कुमार के संक्रमित होने के तीसरे दिन सोमवार को उनकी मां का भी एंटीजेन टेस्ट कराया गया। जिसमें वह भी पॉजिटिव आई हैं। आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए उनका सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही डीएम के ड्राइवर भी आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित निकले हैं। सूत्रों के अनुसार संक्रमितों को कोविड एल टू अस्पताल भोजीपुरा में भर्ती कराया जा रहा है। डीएम के आवास और कलेक्ट्रेट के कई कर्मचारियों ने भी कोरोना जांच कराई। जिसमें डीएम कैंप कार्यालय के सभी कर्मचारी निगेटिव आए हैं।
