रिश्ता टूटने से आहत यूवक ने भाभी को पहली मंजिल से नीचे फेंका, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजधानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां रिश्ता टूटने से आहत युवक ने अपनी भाभी को पहली मंजिल से निचे फेंक दिया। जिसके बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई, सिस के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, मामला दिल्ली के बुराड़ी का बताया जा रहा है।

यहां पंकज नाम के एक युवक की शादी की बात चल रही थी। उसके घर रिश्ते वाले आए थे। शादी की बात लगभग फाइनल हो गई थी। इस दौरान पंकज की भाभी खुशबू ने घर रिश्ता लेकर आए मेहमानों के सामने बवाल मचा दिया।

जिसके बाद  लड़की वालों ने पंकज से अपनी बेटी का रिश्ता कराने से इंकार कर दिया। रिश्ता टूटने से आहत होकर पंकज ने अपनी भाभी को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिस के बाद महिला को अस्पताल लेजाया गया जहा उस की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर : मकान में आग लगने से पंचायती राज संस्थान के सदस्य की जलकर मौत

संबंधित समाचार