अयोध्या: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान हुई तेज, ग्रामीणों में बाढ़ का खौफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में फिर बाढ़ का खौफ छा गया है। बताया जाता है कि क्षेत्र के पांच से अधिक गांवों में कटान हो रही है। बलुइया मांझा के हरिकिशन, श्री किशन किशन, राजकुमार, रामप्रसाद, गुड्डू , भोजई उरदगी, बताते हैं कि नदी में फिर पानी बढ़ने लगा है और बाढ़ की स्थिति बन रही है। कटान की गति तेज होने के चलते कभी भी मकान नदी में समा सकते हैं। खेती करने वाली जमीन भी तेजी से कटान के चलते नदी में समा रही है।

रामपुर पुआरी माझा में आधा दर्जन मकान कटान की कगार पर है। प्रशासनिक स्तर पर अब तक बाढ़ प्रभावित इलाके में कोई व्यवस्था नहीं की गई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मूडाडीहा माझा, उरदहवा, सलेमपुर, पूरे चेतन, पिपरी संग्राम, बस्ती माझा, मडनामाझा, बलुइया माझा, सेवरहवा लोनियाना, गिलेंट, मदरहिवा, रामपुर पुआरी मांझा , पनसैवा, नई दुनिया, धनी का पुरवा, कादीपुर मांझा में संकट गहरा गया है।

रामपुर पुआरी माझा में श्याम सुंदर निषाद, कोमल निषाद, अशोक निषाद, सुनील निषाद, रामफूल निषाद, चंद्रावती निषाद, समेत आधा दर्जन लोगों का मकान कटान की जद में है। 6 लोगों का मकान नदी की धारा से  करीब 25 मीटर की दूरी पर है। रामपुर पुआरी माझा के प्रधान रमेश निषाद बताते हैं कि नदी में पानी भरने के साथ कटान तेज हो गई है। तहसीलदार सदर राम प्रसाद त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि बाढ़ पीड़ितों का हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, बोले निराकरण न होने तक चलेगा धरना

संबंधित समाचार