किसानों को लूट रही है प्रदेश सरकार : फिरोज खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा प्रमुख की मांगों पर शासन ने ध्यान न दिया तो किया जाएगा आंदोलन

सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार। सपा नेता फिरोजखान गब्बर ने प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार किसानों को लूट रही है। अधिग्रहीत जमीनों की कीमत पुराने सर्किल रेट पर इतना कम दे रही है कि बीघे वाले किसान बिस्वे में भी नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ढेमवा-नबाबगंज एप्रोच मार्ग नदी में कट कर बह गया है, डेढ़ वर्ष में भी यह सड़क अभी तक नही बन पाई है। 

सपा नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं की खींचातानी में सरकार जनता की परेशानियों की अनदेखी कर रही है। मंगलवार को रौनाही में पत्रकार वार्ता में सपा नेता गब्बर ने आरोप लगाया अयोध्या के किसानों को लूटने के लिए सरकार ने पिछले कई वर्षों से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया है। जिसके कारण क्षेत्र के कई गांव से जुड़े किसानों की भूमि मनमाने मूल्य पर अधिग्रहीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट बढ़ा कर ही मूल्य का निर्धारण किया जाय। 

फिरोज खान गब्बर ने कहा कि सपा शासन में 168 करोड़ से बने ढेमवा पुल को निष्प्रयोज्य बना दिया है, गोंडा जनपद के कई भाजपा नेताओं की खींचातानी में सरयू में बही नबाबगंज मार्ग पुनर्निर्माण का प्रस्ताव नहीं बना। सपा शासन की देन जिले के इंटर नेशनल स्टेडियम को किनारे कर दिया गया है। 

इसको लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सदन के माध्यम से सरकार को मांग पत्र सौंपा गया है। शासन ने जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया तो जन आंदोलन की भी तैयारी की जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, पूर्व प्रमुख फिरदौश खान, अजय वर्मा, रामचेत यादव, राशिद खान, जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -UP Assembly Monsoon Session: विधानसभा में भिड़े सीएम योगी और अखिलेश यादव, नई शिक्षा नीति को लेकर पूछे गए सवाल

संबंधित समाचार