अमेठी : स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता, पुलिस कर रही तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। थाना जायस क्षेत्र के मोहल्ला मसूदगाड़ा स्थित अपने घर से विद्यालय निकली 14 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पुलिस छात्रा की मां की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गई है। 

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मसूद गाड़ा की एक 14 वर्षीय बालिका राजकीय बालिका इंटर कालेज जायस की छात्रा है। छात्रा सोमवार की सुबह सात बजे अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में कस्बे के ही रहने वाले सकलैन पुत्र मेंहदी हसन, नियाज पुत्र अज्ञात निवासी कंचाना कस्बा पता उपरोक्त ने मिलकर स्कूल के रास्ते से ही जबरदस्ती मोजीब के साथ बहला फुसलाकर भगवा दिये है। सोमवार को जब बालिका वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नही चल सका। देर शाम पूरे घटनाक्रम से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। 

पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर मोजीब, सकलैन व नियाज निवासीगण मोहल्ला कंचाना थाना जायस के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तलाश के लिये पुलिस टीम गठित कर दी गई है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अमेठी : भाजपा नेता के फरार हत्यारों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

संबंधित समाचार