श्रीराम हेरिटेज वॉक के रूप में विकसित होगा रामपथ : मंडलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामपथ को विश्व स्तरीय बनाने के साथ अब पथ को श्रीराम हेरिटेज वॉक के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। रामपथ पर लगभग सौ स्थानों पर भगवान श्रीराम के जीवन से संबंधित प्रसंगों को प्रदर्शित करने के लिए उच्च श्रेणी की म्यूरल्स स्थापित कर सुसज्जित किया जाएगा। 
   
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या विकास प्राधिकरण एवं अयोध्या संरक्षण समिति की ओर से रामपथ पर लगभग 100 स्थानों पर भगवान श्रीराम के जीवन से संबंधित प्रसंगों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से म्यूरल्स (भित्तिचित्र) स्थापित कर एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न आर्ट फॉर्म्स अथवा वाल पेंटिंग्स से सुसज्जित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही दर्शनार्थियों/पर्यटकों को श्रीराम हेरिटेज वॉक का अनुभव प्राप्त कराने के लिए अनुभवी एजेंसी को भी इम्पैनल कराया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि रामपथ को विश्व स्तरीय पथ बनाने के लिए पूर्व से ही सजावट संबंधी विभिन्न कार्य यथा-सजावटी आईओटी डिवाइस से लैस स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के पोलों, आकर्षक बेंचों तथा फुटपाथ व पथ के दोनों तरफ सजावटी फूल- पौधों के लगाने का कार्य प्रस्तावित है। आने वाले समय में रामपथ के कुछ हिस्सों में वॉकिंग प्लाजा भी विकसित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -सहमति से बने शारीरिक संबंध को दुष्कर्म कहना उचित नहीं : हाईकोर्ट

संबंधित समाचार