लखनऊ नगर निगम 15 को करेगा कर्मचारियों को सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नगर निगम 15 अगस्त को अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेगा। इसके लिए सभी विभागों के कर्मचारियों की सूची मांगी गयी है। आठो जोनों से एक-एक सफाई कर्मचारी, कार्यालय प्रबंधन से चार कर्मचारी और बाकी अन्य विभागों से दो-दो कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 

नगर निगम कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को पत्र लिख बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की मांग की थी। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में विभागों को पत्र भी जारी कर दिया है। विभागों से अपने अच्छा कार्य करने वालों की सूची मांगी है।

ये भी पढ़ें -फिरोजाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात

संबंधित समाचार