लोकसभा में नारायण राणे ने खोया आपा, बोले- अरे बैठ नीचे... औकात नहीं है, आज अमित शाह चर्चा में ले सकते है हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉनसून सत्र में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा ले सकते है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा मंगलवार को शुरू हुई थी।

 मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे अपना आपा खो बैठे और सांसद अरविंद सावंत को सख्त अंदाज में बैठने के लिए कहा। उन्होंने अरविंद सावंत से कहा, “अरे नीचे बैठ.” जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया तो मंत्री ने कहा कि सावंत के पास पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बोलने की 'औकात' (स्थिति) नहीं है।

उन्होंने कहा, “औकात नहीं है इनकी प्रधानमंत्री जी, अमित शाह के बारे में... तुम्हारी औकात मैं निकालूंगा। अगर आप कुछ कहो, मैं तुम्हें तुम्हारी जगह दिखाऊंगा। इस का वीडियो वायरल है।







संबंधित समाचार