यूपी समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, आईएमडी ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बदरा जमकर बरसने वाले हैं। बता दें उत्तरी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी राज्यों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 से दिन में हल्की से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं इसके अलावा कई इलाकों में अगले 7 दिन बारिश की आशंका है। 

वहीं राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है लेकिन पछुआ हवाओं से लोगों को राहत मिलती रहेगी और एक-दो दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकमत तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 

वहीं पूरे देश के लिए मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 9 से 13 अगस्त के दौरान हल्की बारिश होगी, लेकिन 9 और 10 अगस्त को बहुत तेज बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में 9 से 10 अगस्त के बीच हल्की और मध्यम से बहुत तेज बारिश भी हो सकती है। तो वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 से 13 अगस्त के दौरान बहुत तेज बारिश की आशंका है। 

ये भी पढे़ं- सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना,  प्रतिष्ठित सैन्य कार्यक्रम में लेंगे भाग

 

संबंधित समाचार