बरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रक ने झुमका तिराहे के पास पर बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। 

थाना शाही के गांव कुल्छा की रहने वाली 60 वर्षीय नंदो देवी अपने 22 वर्षीय बेटे मनोज के साथ थाना बिशारतगंज के गांव धतोरा अपनी ननद के घर जा रही थीं। इसी दौरान बड़ा बाइपास पर झुमका तिराहा से कुछ पहले ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का बताया गया है, जिसके बाद फतेहगंज पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ऑटो लिफ्टर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार