बरेली: ऑटो लिफ्टर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपियों ने शाहजहांपुर के एक व्यक्ति की ईको कार लूटी थी

बरेली, अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने कार लूट का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो कारें बरामद हुई हैं।

सेटेलाइट चौकी प्रभारी रामरतन सिंह ने बताया कि 3 मार्च को शीशगढ़ के गांव भुड़ासी निवासी चरन सिंह, नवादा शेखान मालियों वाली गली निवासी संतोष मौर्या, इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय निवासी सादाब, पीर बहोड़ा निवासी तस्लीम, हाफिजगंज के गांव खाई खेड़ा के रिजवान ने शाहजहांपुर के रमेश कुमार की ईको कार सेटेलाइट बस अड्डे से शाहजहांपुर के लिए दो हजार रुपये में बुक की थी। जब वे लोग कार लेकर चले तो उनके साथी थाना बिथरी के गांव चंदपुर बिचपुरी का नूर हसन, जफर और शाहजहांपुर का पंकज दूसरी ईको कार से पीछे चलने लगे। फरीदपुर टोल प्लाजा के पास आरोपियों ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर रमेश को दे दिया। जिसे पीने पर वह बेहोश हो गए। 

आरोप है कि उन्हें कटरा के पास फेंक दिया। आरोपी कार कटरा के पास जंगल में ले गए। वहां कार का इंजन, चेसिस अलग कर दिया। इस प्रकरण में 4 मार्च को रमेश ने थाना कटरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां से यह मुकदमा ट्रांसफर होकर बारादरी आ गया। इसके बाद पुलिस खुलासे के लिए जुट गई। एसआई रामरतन सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए चरन सिंह, संतोष मौर्या, सादाब, तस्लीम और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी नूरहसन, जफर और पंकज फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो ईको कार बरामद हुई हैं।पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी ज्ञानेन्द्र सिंह, विशाल, रिंकू सिंह, दीपांशु और धीरेन्द्र दांगी शामिल हैं।

सादाब सूट पहनकर बन गया महिला
रमेश का शक न हो, इसलिए आरोपियों ने सादाब को सूट व बुर्का पहना दिया। रमेश ने समझा कि आरोपियों के साथ महिला है। इसलिए वह चलने को तैयार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी चरन सिंह ने धोखा देकर कंजादासपुर निवासी खुर्शीद आलम को सादाब ने कार बेच दी।

ये भी पढे़ं-  बरेली: हाईटेंशन लाइन टूटी, दो भैंसों की मौत, बाल-बाल बचे दो किसान

संबंधित समाचार