हरियाणा: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिये सरकार ने की राज्य परिवहन की बसों में  निशुल्क यात्रा की घोषणा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर तोहफा देते हुए राज्य परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है, ताकि वे भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि विभाग गत कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दे रहा है। इस वर्ष भी गत वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण और स्टैंडर्ड बसों में रहेगी। 

ये भी पढ़ें - हर रोज शुगर ड्रिंक पीने से महिलाओं में लीवर कैंसर होने का खतरा अधिक

संबंधित समाचार