हरदोई में बच्चों ने लिए अमृत काल के पंच प्रण, राष्ट्र निर्माण में करेंगे भागीदारी
हरदोई, अमृत विचार। '...शपथ लेता हूं कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा,देश के गौरव के लिए प्रण देने वाले वीरों से प्रेरित हो कर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा...' बुधवार को स्कूली बच्चों को अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। उसके बाद बच्चों ने माटी गीत गाते हुए देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ ली।
आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश की थीम पर बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में बच्चों को अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाने के बाद प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने कहा कि विकसित भारत के निमार्ण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपने प्राण न्यौछावर कर देश को आज़ादी दिलाने वाले वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इसी बीच बच्चों ने सहायक अध्यापिका रेहाना नसरीन और अर्षिता सैनी के साथ माटी गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मृगांक सिंह, शिक्षामित्र प्रशांत कुमार अवस्थी और राकेश कुमार वर्मा के अलावा प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -बेल्हा देवी धाम : रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित होगा सई नदी का तट
