लखनऊ: केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- जन समस्याओं की जगह उन्हें गाय और सांड नजर आते है

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के पास सारस के ट्वीट के अलावा कोई और मुद्दा नहीं है। उनको जनहित से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए, लेकिन उन्हें सड़क पर घूमते सांड और गाय नजर आती हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार तो यही चाहती है कि सदन में सदस्यों के साथ किसान, बाढ़, सूखे, गरीब, मजदूर, नौजवानों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर चर्चा किया जाए। लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सुबह-सुबह कभी सारस का ट्वीट करते हैं तो कभी वह किसी शादी समारोह का हिस्सा होते हैं, तो कभी उनको सड़क पर घूम रहे गाय और सांड नजर आते हैं। उन्हें जनता की समस्या नजर नहीं आती है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। गरीब कल्याण के लिए जितना हमारी सरकार ने काम किए हैं। उतना किसी ने नहीं किया है। 

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: माध्यमिक शिक्षक संघ ने DM के माध्यम से CM को भेजा ज्ञापन, डीएम कार्यालय तक निकाली मोटरसाइकिल रैली

संबंधित समाचार