बरेली: कृषि विभाग से रिटायर्ड टीका राम ने जौ से बनाया एनर्जी ड्रिंक, मिलेंगे तीन फ्लेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत जंक्शन पर लगाया स्टॉल

फोटो- एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत जंक्शन पर स्टॉल लगाये टीका राम।

बरेली, अमृत विचार। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त टीका राम वर्मा ने जौ से एक एनर्जी ड्रिंक तैयार किया है। तीन अलग-अलग फ्लेवर में तैयार यह एनर्जी ड्रिंक जौ से बना है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए उन्होंने बरेली जंक्शन पर स्टॉल लगाया है।

कृषि विभाग से प्रक्षेत्र प्रबंध अधिकारी के पद से रिटायर 66 साल के टीका राम वर्मा बताते हैं कि 2017 में रिटायर होने के बाद उन्होंने ठाना कि देश के परंपरागत और प्राचीन खानपान का प्रचार-प्रसार लोगों के बीच करेंगे। इस दौरान उन्होंने जौ से एनर्जी ड्रिंक तैयार किया। इसमें बीटा ग्लूकेन है, जो इंसुलिन के निर्माण में सहायक होता है। साथ ही एंटी ऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों का अच्छा प्राकृतिक स्त्रोत है।

टीका राम ने बताया कि जंक्शन पर स्टॉल लगाने का मकसद यात्रियों के जरिये दूसरे शहरों तक एक सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचाना है। इस एनर्जी ड्रिंक के सामान्य मीठे और जलजीरा फ्लेवर उनके पास उपलब्ध हैं। इसके अलावा शुगर फ्री एनर्जी ड्रिंक भी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 25 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की पूरी

संबंधित समाचार